Agra News: 6 सितंबर से होगा आगरा इंटर सोसायटी लीग का आगाज
आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: स्वर्गीय श्री बृजमोहन बंसल की स्मृति में 6 सितंबर से आगरा इंटर सोसायटी लीग सीजन वन का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में एंथेला, राधा रानी हाईट्स, एंथम, तुलसी स्काई सिटी, अपर्णा प्रेम, अपर्णा पंचशील, आईएमएचएच और गणपति क्लासिक की टीमें प्रतिभाग करेंगी। लीग चरण में प्रत्येक टीम 6 लीग मुकाबले खेलेगी। जीत हासिल करने वाली टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। एंथेला अवतार्स के कप्तान गौरव शर्मा ने कहा कि यह केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है बल्कि शहर की विभिन्न आवासीय सोसायटियों को एक मंच पर लाने की सकारात्मक पहल है। राधा रानी चैलेंजर्स के कप्तान आकाश सक्सेना ने कहा कि इस आयोजन ने पूरे शहर में अपनी अलग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.