आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: श्री महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा महोत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (लोहामंडी) एवं श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चार अक्तूबर को निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप' का आयोजन होगा। यह जानकारी बुधवार को आयोजित बैठक में दी गई। स्वास्थ्य शिविर महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में लगेगा। इस कैंप के दौरान 500 महिलाओं को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। शिविर में प्रमुख क्षेत्रों के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे। शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग सहित सभी विभागों के विशेषज्ञ रहेंगे। इस दौरान एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीट...