Agra News: 500 किलो आटा-मैदा सीज, खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच को भेजे
आगरा, अगस्त 11 -- Agra News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में संचालित राज जलपान गृह (कैंटीन) का औचक निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-कुलदीप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन परिसर में गंदगी और अस्वास्थ्यकर स्थिति पाई गई। खुले में मसाले, आटा, मैदा समेत अन्य खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने आटा, मैदा, दूध और रसगुल्ले के कुल चार नमूने लेकर लैब में भेज दिए। यह भी पढ़ें- Zepto के वेयरहाउस पर पड़ा छापा! अंदर का हाल देखकर अधिकारियों के उड़े होश कार्रवाई के दौरान टीम ने चार बोरी आटा सीज किया, जिनका (कुल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.