Agra News: 45 के बाद कैल्शियम की अनदेखी पड़ सकती है भारी
आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: आगरा विकास मंच द्वारा संचालित दिव्यांग सेंटर, 117 जयपुर हाउस में शनिवार को निशुल्क हड्डी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण एवं फिजियोथेरेपी शिविर लगाया गया। शिविर में 12 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से एक मरीज को घुटना प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया, जिसका उपचार रियायती लागत पर कराया जाएगा। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने कहा कि महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी तेजी से बढ़ रही है। इससे मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों की परेशानी और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नियमित रूप से कैल्शियम और विटामिन-डी लेने की सलाह दी। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.