आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक आरोपी को 368 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास जुटाया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रितिक पुत्र राजवीर निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को रेलवे बिजली घर के निकट से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 368 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...