आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: जनपद में यातायात पुलिस ने रविवार को भी वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 357 लापरवाह वाहन चालकों पर 9.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एक वाहन सीज किया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सीओ यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन मेंरविवार को यातायात पुलिस ने सौरभ ढावा, नदरई तिराहा, सिकन्दाराऊ रोड़ तिराहा पर वाहन चेकिंग की। ध्वनि मापक यंत्र डेसीबल मीटर से जांच के दौरान 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि वाले प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस के वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाना व वाहन चलाते समय मोबाइ...