Agra News: 350 किलोवॉट बिजली से रोशन होगी जनकपुरी
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: उत्तर भारत के सबसे बड़े जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार 350 किलोवॉट बिजली से जनकपुरी जगमगाएगी। निजी कंपनी टोरंट पॉवर ने रविवार से महोत्सव स्थल पर बिजली सप्लाई शुरू कर दी है, जो 10 अक्तूबर तक निरंतर जारी रहेगी। मुख्य मंच पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 250 किलोवॉट की बिजली उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 19 स्थानों पर कुल 100 किलोवॉट के अस्थायी कनेक्शन दिए गए हैं। महोत्सव स्थल पर डबल सोर्स से बिजली सप्लाई की व्यवस्था की गई है। आगरा में सात से नौ अक्तूबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होना है। इस बार भावना स्टेट के पास जनकमहल बनाया गया है। महोत्सव समिति ने टोरंट पॉवर से 350 किलोवॉट का अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया है। विद्युत सुरक्षा और फायर विभाग की एनओसी के बाद कनेक्शन जारी किए गए हैं। मुख्य मंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.