Agra News: 330 नौनिहालों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: संवेदना एक प्रयास संस्था ने शुक्रवार को पालिका नगर, नुनिहाई स्थित अपने निशुल्क शिक्षा केंद्र अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय में अध्ययनरत 330 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, टाई, स्टेशनरी भेंट किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के सहयोग से विद्यालय में मिड-डे मील योजना का भी शुभारंभ किया गया। इससे अब विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.