आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रैमासिक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 300 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर तीन माह की निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मानसिक पक्षाघात, शारीरिक पक्षाघात, अनुवांशिक रोग, भेंगापन, अविकसित बच्चे, डीएमडी, व्यवहार संबंधी समस्याएं, अंधापन और बहरापन से पीड़ित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, उपचार और परामर्श दिया गया। मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। संस्था के अजय गोयल, श्याम सुंदर माहेश्वरी और पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर ...