आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत कमला नगर स्थित श्रीराम मंदिर चौक पर 251 तुलसी पौधों का वितरण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने घर-घर तुलसी लगाने का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल और सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि परिषद सेवा कार्यों के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुराग भटनागर, अशोक लालवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...