Agra News: 25 हजार की केबल ले भागा ऑटो चालक
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: रकाबगंज क्षेत्र में ऑटो में बिजली की केबल रखते ही चालक ऑॅटो लेकर फरार हो गया। पीड़ित शोर मचाता रह गया। पीड़ित महेश पाठक शंभू निवासी नगर मोती महल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश पाठक ने बताया कि वह मूल रूप से लखनऊ निवासी हैं। हाल में किराए पर शंभू नगर में रह रहे हैं। बताया कि घटना सात अगस्त की है। दोपहर को वह ईदगाह एसएसई टेली डिपो रेलवे कार्यालय से बिजलीघर चौराहे की ओर ई रिक्शा से जा रहे थे। रास्ते में उतर कर वह ई रिक्शा चालक को किराया देने लगे। सामान (केबल) दूसरे ऑटो रिक्शा में रख दी। इसी दौरान ऑटो चालक उनकी करीब 150 मीटर लंबी 2.5 एमएम की बिजली की केबल लेकर फरार हो गया। जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 हजार रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.