आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: खुले पंख परिवार की ओर से 16 अगस्त को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में रंग भरो एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तैयारियों को लेकर मनीष चोपड़ा के आवास पर बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा कर कार्यकारिणी और कार्यदल का गठन किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 201 पंजीकरण हो चुके हैं। नर्सरी से कक्षा नौ तक के बच्चे इसमें शामिल होंगे। पंजीकरण शुल्क 21 रुपये रखा गया है। पंजीकरण से प्राप्त राशि गौसेवा में खर्च की जाएगी। बैठक में राजकुमार जौहरी, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अर्चना जैन, रंजना अग्रवाल, अनुज मित्तल, तरंग सिंघल, मनीष चोपड़ा, राधिका चोपड़ा, शालू शर्मा, आशू गोयल, अंकित गोयल, चंचल गोयल, लव अग्रवाल, निधि मित्तल, प्रियांशी, हार्दिक...