आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: विजय नगर कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर से लेकर राधा-कृष्ण मंदिर तक अद्भुत नजारा था। कांधे पर कांवड़ और हर, हर महादेव का उदघोष करते नन्हें कांवड़िए चले जा रहे थे। मौका था विद्या भारती से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शिशु वाटिका द्वारा श्रावण मास की पावन बेला में सरस्वती शिशु मंदिर, विजय नगर में संस्कार मय कावड़ यात्रा का। यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव परिवार के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। पूजन कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं व्यवस्थापक किशोरी श्याम गोयल द्वारा संपन्न कराया गया। इसके उपरांत भगवा वेशभूषा में सजे लगभग 200 भैया-बहन हाथों में कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों के लिए रवा...