Agra News: 20 साल बाद मिला इंसाफ, आरोपी परिवीक्षा पर रिहा
आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: मारपीट कर नुकसान पहुंचाने और धमकी के 20 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी विशम्बर सिंह निवासी बालाजीपुरम को दोषी पाया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विनीता सिंह ने आरोपित को एक साल की परिवीक्षा पर रिहा करने के आदेश दिए। साथ ही आरोपित को आदेशित किया कि वह भविष्य में सदाचरण बनाए रखेगा और किसी अपराध में संलिप्त नहीं होगा। वादिया मीना ने थाना जगदीशपुरा पर मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि आठ अक्तूबर 2006 को वह अपनी दुकान पर सिलाई कर रही थी। तभी पड़ोसी विशम्बर आदि सरिया, फावड़ा और हॉकी लेकर आए। केबल ठीक कराने की बात को लेकर विवाद हुआ। वादिया के सिर पर चोट लग गई। बहन की चीख सुनकर भाई अनवर बाहर आया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। सरिया और फावड़े से उस पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सामान तोड़कर जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.