आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: नगर निगम परिसर में नगर निगम कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में (25 मई से 30 मई 2026 तक) किए गए धरना प्रदर्शन और माननीय महापौर द्वारा धरना समाप्त कराने के दौरान दिए गए आश्वासनों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि महापौर ने संगठन के कार्यालय के लिए कमरा देने का आश्वासन दिया था, किंतु कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलने के बावजूद कमरा आवंटित नहीं किया गया है। इस वजह से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा, बैठक में कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इन प्रमुख मांगों में कैशलेस हेल्थ कार्ड, समयबद्ध प्रमोशन, एसीपी का लाभ, स्थायी सुपरवाइजर को बीट डायरी सौंपना, 3 वर्ष से अधिक समय से जमे या चिकित्सा आध...