Agra News: 18 अक्तूबर को होगी जिला अंडर-14 व 16 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: आगरा जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एसवीएस राठौर ने बताया कि चैम्पियनशिप में अंडर-14, अंडर-16 आयुवर्ग के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आगरा के उभरते हुए एथलीट दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को हैदराबाद में होने वाली 10वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उपाध्यक्ष रतन सिंह भदौरिया ने बताया कि चैम्पियनशिप में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी 17 अक्तूबर की शाम 6 बजे तक अपनी एंटी करा लें। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 16 अक्टूबर को होगा अंडर-14 व 16 आयु वर्ग का ट्रायल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.