Agra News: 17 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 1000 भर्तियां होंगी
आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से पं.मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज कोटली बगीची देवरी रोड परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1000 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही होगी। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र आगरा, नोएडा, दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद होगा। नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों की जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: बभनान में 19 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला सहायक निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.