Agra News: 15 तक दिल्ली इंटरसिटी ग्वालियर तक
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: दीपावली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा कैंट-इटावा मेमू ट्रेन को मथुरा तक चला रहा है। ट्रेन 12 नवंबर तक इटावा से आगरा कैंट होते हुए मथुरा जं. तक चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 10.35 बजे चलकर दोपहर 12.15 बजे मथुरा जं. और वापसी में मथुरा जं. से दोपहर 12.45 बजे चलकर दोपहर 2.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके साथ ही आगरा कैंट-मैनपुरी मेमू व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन भी 12 नवंबर तक मथुरा तक चल रही है। इसके साथ ही नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी दीपावली के बाद 15 नवंबर तक ग्वालियर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Agra News: घर वापसी के लिए रेलवे चला रहा है दो पूजा स्पेशल यह भी पढ़ें- सोगरिया-मथुरा जं.-सोगरिया सुपरफास्ट 20 नवंबर तक चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.