Agra News: 15 जुलाई को आयोजित होगा परामर्श शिविर
आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: बाग फरजाना स्थित मेराकी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक द्वारा 15 जुलाई को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के सहयोग से आयोजित होगा। विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान कर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मंगलवार को पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। विमोचन रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के अध्यक्ष और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुपम गुप्ता, मेराकी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक के डायरेक्टर और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ.अभिषेक पाठक, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.उमा शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ऐमन ने संयुक्त रूप से किया। क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ.अभिषेक पाठक और डॉ.उमा शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई दिन बुधवार को सुबह नौ से दो बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.