Agra News: 15 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम से होगी पांच किमी की क्रॉसकंट्री रेस
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: खेल निदेशालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5 किमी की क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि एकलव्य स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू होने वाली क्रॉसकंट्री रेस बालक और बालिका दोनों के लिए ओपन है। रेस एकलव्य स्टेडियम से शुरू होकर नंद चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्क शिराज, लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड से अवंतीबाई चौराहे से गुजरते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। दौड़ में प्रतिभाग के इच्छुक धावक 15 अगस्त की सुबह 6 बजे स्टेडियम पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराएं। विजेता धावकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर होगा 5-ए-साइड फुटबाल मेला यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 15 अगस्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.