आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: एकता के दिगनेर स्थित राजीव मीरा धाम कॉलोनी में चोरों ने रात के अंधेरे में करीब 14 विद्युत खंभे तोड़ दिए। उनसे विद्युत केबल चोरी कर ले गए। घटना 30 जुलाई की है। कॉलोनी निवासी राजीव शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना से संबंधित फोटो और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपितों की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...