Agra News: 13 छात्राओं की फीस भर शिक्षा को दिया नया सहारा
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने सामाजिक सेवा के तहत के. मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, पंचकुइयां रोड की 13 छात्राओं की वार्षिक स्कूल फीस का प्रायोजन किया। इस दौरान छात्राओं को एजुकेशन किट भी वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह सोबती ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस सामुदायिक सेवा परियोजना का प्रायोजन प्रो. माया श्रीवास्तव और प्रो. अश्वनी श्रीवास्तव ने किया।पीडीजी रोटेरियन नरेश सूद ने रोटरी इंटरनेशनल के सेवा कार्यों और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की जानकारी दी। क्लब सचिव राजेंद्र कुमार दुबे ने अतिथियों, विद्यालय परिवार और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पी.एन. अस्थाना, प्रमोद सक्सेना, अमिताभ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.