आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 12 लाख रुपये की अफीम समेत तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। कार्रवाई कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की। तस्करों से 900 ग्राम अफीम के अलावा एक कार, तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी उजागर किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सोरों कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलास टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। इस दौरान टीम ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम जितेन्द्र कुमार उर्फ अजय पुत्र चौब सिंह निवासी अभयपुरा अमांपुर, अनिल पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला बबूल सहावर गेट का...