Agra News: 12 जुलाई से दौड़ेगी नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन
आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई से शुरू होगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई और टकनपुर से 14 जुलाई से चलना प्रारंभ होगी। ट्रेन नांदेड़ से प्रत्येक रविवार को रात 11.40 बजे चलकर अगले दिन रात 9.50 बजे आगरा कैंट और सुबह 5 बजे टकनपुर पहुंचेगी। ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 बजे चलकर शाम 5.50 बजे आगरा कैंट और अगले दिन शाम 4.30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी सेकंड, 4 एसी थर्ड, 11 स्लीपर, 8 जनरल द्वितीय श्रेणी, 4 जनरल द्वितीय श्रेणी (महिला) सहित कुल 32 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.