Agra News: 103 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने आर्यन
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: गांधी जयंती पर शुक्रवार को सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट मैच सुख जीवन क्रिकेट अकादमी और आराध्य क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आराध्य क्रिकेट अकादमी ने 244 रन बनाए। यशिका ने 59, विराट शर्मा ने 50, पिहू ने 31 रन बनाए। सुखजीवन अकादमी के लिए निर्भय और नैतिक ने 4-4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखजीवन क्रिकेट अकादमी की टीम 33 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सुखजीवन अकादमी के लिए आर्यन ने शानदार 103 रन, दानवीर ने 13 रन बनाए। आराध्य क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 59 रनों से जीत लिया। 103 रन बनाने वाले आर्यन को मुख्य अतिथि पार्षद अरविंद गौतम, बंटी यादव, विजय ठाकुर, राजेश कुशवाहा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान अकादमी के अध्यक्ष राजीव सोई भी मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.