Agra News: 101 कलश संग निकली कलश यात्रा (फोटो है)
आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: दयालबाग स्थित सरला बाग टंकी वाला पार्क में भागवत कथा आयोजन के आमंत्रण के लिए महिलाओं ने 101 कलश संग यात्रा निकाली। मंगल कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए सभी श्रद्धालु आगे बढ़ीं। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भक्तों ने जोरदार जयकारे लगाए।आयोजकों ने बताया कि कथा व्यास मुकेश आनंद अयोध्या से आए हैं। शाम को कथा स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड किया गया। इस मौके पर बीडी शर्मा, पीयूष सारस्वत, अश्विनी शर्मा, विपिन शर्मा, विशाल सक्सेना, सिद्धार्थ राजपूत, हर्षित पचौरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.