Agra News: 100 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा ने थियोब्रोमा और हेल्पएज इंडिया के सहयोग से गंजडुंडवारा के नगर पालिका परिसर में शिविर लगाया। शिविर में 100 मरीजों ने पंजीकरण कराया। परीक्षण के दौरान दस मरीजों के नेत्रों में मोतियाबिन्द मिला। इन मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा भेज दिया गया। शिविर के दौरान डा. अनुभव उपाध्याय, सूरज, पवन शामिल रहे। डा. अनुभव उपाध्याय ने बताया कि नेत्र शिविर में आंखों की हर समस्या का संपूर्ण समाधान है। इसमें मरीजों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श और उपचार का लाभ दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.