Agra News: 'कबाड़ से जुगाड़' में बच्चों ने सीखा कचरे का प्रबंधन
आगरा, अक्टूबर 7 -- Agra News: कचरे को बेकार समझकर फेंकने के बजाय उसका रचनात्मक इस्तेमाल किया जाए तो उसे उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। इसी संदेश के साथ नगर निगम और सहयोगी संस्था म्यूस फाउंडेशन ने स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत बुधवार को हरीपर्वत जोन के वार्ड 81 स्थित ऐंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल, हलवाई की बगीची कॉलोनी में 'कबाड़ से जुगाड़' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुपयोगी और कबाड़ सामग्री के रचनात्मक इस्तेमाल के तरीके बताए। पुरानी वस्तुओं से उपयोगी और आकर्षक चीजें तैयार करने के माध्यम से उन्हें रिड्यूज ,रीयूज और रीसायकल का महत्व समझाया गया। टीम ने बताया कि थोड़ी सी रचनात्मक सोच के साथ ऐसी कई वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्हें आमतौर पर कचरा मानकर फेंक दिया जाता है।वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.