Agra News: 'कंगना' परिवार संग आईं ताज के 'अंगना'
आगरा, नवम्बर 22 -- Agra News: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को परिवार संग ताजमहल पहुंची । उन्होंने स्मारक की खूबसूरती और मुगलकालीन वास्तुकला को करीब से निहारा। करीब एक घंटे तक कंगना ताजमहल परिसर में रहीं। अद्भुत कारीगिरी को देखकर अभिभूत नजर आईं। रविवार शाम करीब तीन बजे कंगना ने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने गाइड से स्मारक के निर्माण का इतिहास जाना। गाइड से उन्होंने ताजमहल में की बारीक पच्चीकारी और पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों के बारे जाना। कंगना ने स्मारक की खूबसूरती को करीब से देखा और इसकी वास्तुकला में खास दिलचस्पी दिखाई। भ्रमण के दौरान कंगना ने परिवार के साथ ताजमहल पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनके ताजमहल पहुंचने की जानकारी मिलते ही पर्यटकों में उनकी एक झलक पाने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.