आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: आरपीएफ ने जनवरी से सितंबर माह के बीच ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 101 पीड़ित बच्चों को बचाया। 101 बच्चों में 58 लड़के और 43 लड़कियां शामिल हैं। आरपीएफ द्वारा बचाए गए बच्चों में लापता, अपहृत, मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेघर बच्चे शामिल हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा रेल मंडल आरपीएफ ने अपने प्रयासों से न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई। उन्होंने बताया कि आरपीएफ का ऑपरेशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...