Agra News: केबिल डालकर बंद नहीं किए गए गड्ढे, लोगों को हो रहीं दिक्कतें
आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: कस्बा की गलियों में केबिल डालकर गड्ढे बंद नहीं किए जाने की वजह से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से आवागमन के दौरान सावधाानी बरतनी पड़ रही है। राह गुजरते समय दुर्घटना का भय सताता रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गड्ढों को बंद कराकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। गंजडुंडवारा कस्बा में गत दिनों भारतीय संचार निगम लिमिटेड की केबिलें डाली गईं थीं। इसके लिए कस्बा के गली मोहल्लों में सड़क में जगह-जगह गड्ढे खोदे गए। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित कर्मचारी चले गए, जबकि गड्ढे खुले पड़े हैं। बरसात के मौसम में अब इन गड्ढों में पानी भर रहा है, मिट्टी भी धस गई है, जिससे गड्ढे गहरे हो गए हैं और लोगों को सड़क से गुजरते समय इसका अहसास भी नहीं हो पाता है। इसकी वजह से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.