आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरूनगर में शनिवार को जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में सीनियर डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष प्रथम दंडोतिया, विशिष्ट अतिथि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल की हेड ऑफ स्कूल कामिनी बंसल ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उदघाटन मैच बालक वर्ग में जॉन मिल्टन और प्रिल्यूड अकादमी के मध्य हुआ। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने मैच 8-4 ने अपने नाम किया। दूसरे मैच में सेनाभ्यास अकादमी और एसके एलजीडी अकादमी के मध्य मैच को सेनाभ्यास अकादमी ने 12-8 से जीता। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि इसके बाद खेले गए मैच में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने आरवी पब्लिक स्कूल...