Agra News: होटल में हार-जीत की बाजी लगाते छह गिरफ्तार
आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: अवधपुरी स्थित सुपर स्टार होटल में जुआ खेल रहे छह लोगों को जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से 14120 रुपये, पांच मोबाइल और ताश में पत्ते बरामद हुए हैं। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रविवार रात होटल में जुआ खेले जाने की सूचना पर जगदीशपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से शानू, राजा, गुलशान, अल्तमश, शानू पुत्र कदीर और दिलदार सभी निवासी नई आबादी खतैना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.