आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: 'भक्ति वेव: सेवा, प्रसार, सनातन' संस्था सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कारों के संरक्षण और समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा देने के लिए आगे बढ़ रही है। संस्था का ध्येय वाक्य 'भक्ति से सेवा, सेवा से परिवर्तन' उसकी विचारधारा और कार्ययोजना का मूल आधार है। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन दयालबाग स्थित होटल पूनम प्लाजा में किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग एवं सद्भाव बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड...