Agra News: हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की ओर से महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दो निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट कोर्स एक पहल पाठशाला में शुरू किए गए। तीन माह के सिलाई तथा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर एक पहल पाठशाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष मनोज बल ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं अपने हुनर को आय का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सिलाई प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों को कपड़ा, धागा और अन्य आवश्यक सामग्री भी संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान झबला, फ्रॉक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.