Agra News: हुजूर के आमद की खुशियां, सपाई हुए शामिल
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: ईद मिलादुन्नवी बारावफात के मुबारक मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता जुलूस में शामिल हुई। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की ओर से मस्जिद कंठ गली, सदर भट्ठी से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि यह पर्व अमन, चैन, मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ, इंसानियत का पैगाम देता है। इधर सईद नगर कोल्हाई ताजगंज में धूमधाम से जुलूस निकाले गए। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ऊंट और घोड़े लगाए गए थे। जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। तवर्रूक भी बांटे गए। युवा सपा नेता रजा अहमद, इब्राहिम जैदी, हाजी मुन्ना खान, अबजाल कुरैशी, अरफान अल्वी, अबरार कुरैशी, हाजी मोहम्मद सलाम आसिफ, यामीन, लियाकत अल्वी, अरमान शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बिलारी में शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकला जुलूसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.