Agra News: हार-जीत की बाजी लगाने वाले 10 गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: रकाबगंज पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी पर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह कुतलूपुर स्थित एक मकान में विजय सिंह अपने साथियों के साथ सट्टे का खाई-बाड़ी कर रहा है। छापा मार कर विजय सिंह, पारस, जीतू, रिंकू, शकील, राजकपूर, गौरव, महेश, पवन और नहना को दबोच लिया। उनके कब्जे से 185300 रुपये, सट्टे की 177 पर्चियां, सट्टे संबंधी नौ डायरी सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.