आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: स्वास्थ्य विभाग, पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू के संयुक्त सहयोग से गुरुवार को 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लॉक बरौली अहीर के नगला महादेव उच्च प्राथमिक विद्यालय, बगदा आंगनवाड़ी केंद्र, लोहामंडी के प्रेम नगर प्राथमिक विद्यालय और सिकंदरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बालक में आयोजित हुए। पंकज कुमार और एफपीसी आरती द्विवेदी ने स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को हाथ धोने के 6 सही चरणों के बारे में विस्तार से बताया। पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने सुमन-के फॉर्मूले के माध्यम से हाथ धोने की सही विधि का सजीव डेमो दिया। उन्होंने बताया कि इस आसान फॉर्मूले को याद रखने से महज 20 सेकंड में हाथों की पूरी सफाई हो जाती है साथ ही नियमित रूप से साबुन से हाथ धोन...