Agra News: हाईवे पर बस रोकी तो रोडवेज करेगा चालक-परिचालक पर कार्रवाई
आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: शहर के हाईवे स्थित विभिन्न चौराहों पर रोडवेज बस रोकना प्रतिबंधित है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने कहा कि शहर के नो पार्किंग जोन के तहत आईएसबीटी के सामने सड़क पर, भगवान टॉकीज, अबुल उलाह दरगाह, वाटरवर्क्स चौराहा, रामबाग पर रोडवेज की बसों का रुकना प्रतिबंधित है। उन्होंने रोडवेज बस के सभी चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया है कि इन जगहों पर बस न रोकें। आदेशों के उल्लंघन की दशा में उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि वह बस में सवार होने के लिए बस स्टेशन पहुंचें और वहां से बस में सवार होकर यात्रा का आनंद लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.