Agra News: हाईवे पर नियम तोड़ने वाली रोडवेज बसों पर शिकंजा, 17 बसें सीज
आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली रोडवेज बसों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से सवारी भरने वाली 49 बसों का चालान किया गया, जबकि 17 बसों को सीज कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार ने बताया कि हाईवे और व्यस्त मार्गों पर बसों द्वारा सड़क किनारे सवारियां भरने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे, अब्बूलाला दरगाह, सुधा नर्सरी और रामबाग पुल (एनएच-19) सहित विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.