आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: अग्रवंश सेवा समिति की महिला सदस्यों ने शास्त्रीपुरम स्थित सेंटर बेल शोरूम में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। सावन की फुहारों के बीच हुए कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों 'झूला तो पड़ गए...' और 'चूड़ी मजा न देगी...' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे झूलों और हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। समिति की महिला प्रभारी पूजा अग्रवाल ने बताया कि तीज उत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Roorki News: पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने एक दूसरे को दी हरियाली तीज की बधाई कार्...