आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: प्रोजेक्ट कुहू (दिव्या वन चेतना) के अंतर्ग्रत श्री हरिऊषा फाउंडेशन ने 121 पौधे लगाए। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गजेन्द्रा ग्राम पंचायत इनायतपुर ब्लॉक शमसाबाद के प्रांगण में वृक्ष संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष हरिपाल सिंह ने कहा कि 121 पौधे लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट कुहू के बारे में रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को अपनी चेतना को प्रकृति से जोड़ना चाहिए, जिससे प्रकृति खुद अपने अप्रत्यक्ष स्वरूप को और उससे होने वाले फायदों को मनुष्य के साथ साझा कर सके। दीपक पुंढीर ने बताया कि संस्था द्वारा पर्यावरण के लिए अच्छा कार्य करने वाले सात पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। केपी सिंह, नरेश पाल सिंह, डॉ. भावना सिंह, प्रमोद रघुवंशी, हेतराम सिंह, गोपाल शर्मा आ...