Agra News: हनुमान पार्क में छह फीट के दो सांप दिखे, दहशत
आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: कमला नगर के जी ब्लॉक स्थित हनुमान पार्क में करीब छह फीट लंबे दो सांप दिखाई देने से लोगों में दहशत है। पार्क में बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने से अभिभावक व बुजुर्ग चिंतित हैं। जी ब्लॉक सुधार समिति अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि पार्क में कई बार सांप दिखाई दिए हैं। आशंका है कि वे झाड़ियों में छिपे हो सकते हैं। वन्यजीव विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक रेस्क्यू नहीं हुआ। लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.