आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: नगर पालिका परिषद कासगंज में कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी हड़ताल समाप्त कराने के लिए मंगलवार शाम अधिकारियों, कर्मचारी संगठन और पालिका प्रशासन के बीच वार्ता हुई। देर शाम तक चली बातचीत के दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अपनी कुर्सी से गिर पड़ीं। अध्यक्ष के गिरते ही बैठक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था। वहीं उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरा सहित परिजन बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटे हुए थे। बता दें कि, नगर पालिका परिषद क...