आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में ततारपुर के समीप हजारा नहर में नहाते समय एक युवक काली नदी की धार की ओर बह गया। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मुआयना किया। गोताखोर भी पानी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चलने की वजह से परिजन अनहोनी को लेकर परेशान दिखाई दिए। परिजनों के मुताबिक ततारपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी 20 वर्षीय अलीम पुत्र इसरार खान हजारा नहर में नहाते समय काली नदी की ओर जाने वाले पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक के बड़े भाई सलीम ने बताया कि रविवार की शाम करीब 5 बजे अलीम अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे बैठा था। इस दौरान उसने हजारा नहर में दो बार छलांग लगाई। नहाते समय अचानक वह हजारा नहर से काली नदी की ओर पानी ले जाने वाली ...