Agra News: हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट पर रखा मिला सामान, देवर-भाभी लापता
आगरा, सितम्बर 8 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट पर थैले में सामान रखा मिला है। यह सामान कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले देवर-भाभी का है, जबकि वह दोनों मौके पर नहीं मिले। परिजनों से हुई बातचीत में दोनों के नहर में कूदने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम को पानी में उतारा। ड्रोन कैमरे से भी आसपास के इलाकों में निगरानी कराई। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि हजारा नहर के पिकनिक प्वाइंट पर थैले में सामान रखा हुआ है, जबकि आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थैले में रखे मिले सामान, फोटो आदि से पहचान की गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सामान व फोटो देखकर दोनों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.