Agra News: हजारा नहर किनारे मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं
आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप हजारा नहर में किनारे पर एक वृद्ध का शव मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया वृद्ध के नहर में डूबने से मौत की आशंका है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जानकारी मिली कि नदरई के समीप हजारा नहर किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद भीड़ के माध्यम से वृद्ध की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वृद्ध के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की मानें तो वृद्ध की उम्र लगभग 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.