आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: जगनेर रोड पर सरैंधी चौराहे के पास स्थित ड्रीम डिजायर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह शिविर स्कूल के संस्थापक स्व. मुकेश बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.डीके गर्ग, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.आशीष माथुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.लवली माथुर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील मंगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक जिंदल, डॉ.कुलदीप सिंह सहित अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...