Agra News: स्पेशल कैंपेन के तहत विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: स्पेशल कैंपेन के तहत ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में निर्धारित गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एबीएसए आरती चौधरी ने विद्यालयों का भ्रमण कर अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप गतिविधियों के प्रभावी संचालन, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की गुणवत्ता, स्पष्टता एवं प्रस्तुति निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। विद्यार्थी निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म एवं फुटवियर में हों। ईको क्लब से संबंधित टी-शर्ट उपलब्ध होने पर उनका उपयोग किया जाए। निर्धारित चार रंगों के डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में शिक्षकगण रामकैलाश सिंह, हेमंत सिंह, आरती सिंह चौहान, राजकुमार, विनीत बंसल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ई-कचरा प्रबंध पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.