आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: एत्माद्दौला क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और उसकी दो सहेलियों का रास्ता रोकर कर अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा के भाई के तहरीर पर पुलिस ने चार को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । छात्रा के भाई ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि घटना 27 जुलाई की है। उसकी बहन सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी। आरोप है कि तभी मुस्तकीम, भूरा उर्फ अर्जुन, सोहेल, सचिन तथा एक अन्य साथी ने मोटरसाइकिल लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। यह भी पढ़ें- कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर दी धमकी अभद्रता करने लगे। वह डर गई। आरोपित फिर नहीं माने। छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्राएं जैसे-तैसे उनसे दूर हुईं। विरोध पर आरोपित गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर...